This is what i wanted to say today.. 'मोहल्ला' और 'रिजेक्ट माल' हिन्दी ब्लोगों पर काफी दिनों तक जाति और दलित समस्या पर बहस चली. लोगों ने पक्ष और प्रतिपक्ष में अपने तर्क पेश किए. दिलीप मंडल अब भी इस पर तर्क तथा आंकड़े दे-देकर फिजाँ में सनसनी घोले हुए हैं.
जाति एवं अछूत विषय (subject) पर मुझे कुछ कवितायें हाथ लगी हैं. एक लघुपत्रिका 'वक्त बदलेगा' डब्ल्यू जी ४२ बी, इस्लामगंज, जालंधर से निकला करती थी. इसके संस्थापक अनिरुद्ध थे. वर्ष १९९२ में उनका १८ साल १० माह की अवस्था में निधन हो गया था. शहीद भगत सिंह की तरह ही वह भी इस महादेश की पददलित-दमित-शोषित जनता के हालात बदलने का सपना देखने वाले नवयुवक थे. क्रांतिकारी पंजाबी कवि अवतार सिंह 'पाश' की धरती से उनका ताल्लुक था. उनके निधन के बाद सम्पादन का दायित्व तरसेम गुजराल पर आ गया था. 'वक्त बदलेगा' के एक अंक में रामेन्द्र जाखू 'साहिल' की कुछ कवितायें छपी थीं. दो कवितायें प्रस्तुत कर रहा हूँ;-
जाति एक साजिश है JAATI EK SAJISH HAI
जाति.... एक दुर्घटना है
जिसमें शरीर से पहले जख्मी होती है सोच
फिर विवेक.
जाति एक दुर्घटना है
जिसमें शरीर चला जाता है लाइलाज मुद्रा में
फिर कोई मसीहा दवा कम,
देता है कर्मों की दुवायें ज्यादा.
जाति एक हादसा है
जिसमें आदमी से पहले मर जाती है आदमीयत
और बाकी रहता है एक अहसास,
जो गाली की तरह पीछा करता है
बाद मरने के भी दलित का.
जाति एक साजिश है
जो रचते हैं शास्त्र ताकि दलित दलित रहें
न मांग सकें कभी भी-
अपना अधिकार,
अपनी पहचान
अपनी सोच.
अछूत ACHHOOT
वे अछूत हैं
न उन्हें हवा हिला सकती है
न आग जला सकती है
न जल बहा सकता है.
वे सब जगह मौजूद रहते हैं
घर में,
मोहल्ले में,
गाँव में,
शहर में,
देश में,
यहाँ तक कि सोच में भी.
हम उन्हें छू नहीं सकते
छूते हैं तो जल जाते हैं
हाथ उठाते हैं तो हाथ कट जाते हैं.
सब जानते हैं
वे कौन हैं
पर सब चुप हैं
न जाने क्यों?
achhoot लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
achhoot लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सोमवार, 28 अप्रैल 2008
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
मेरी नई ग़ज़ल
प्यारे दोस्तो, बुजुर्ग कह गए हैं कि हमेशा ग़ुस्से और आक्रोश में भरे रहना सेहत के लिए ठीक नहीं होता। इसीलिए आज पेश कर रहा हूं अपनी एक रोमांटि...
-
इस बार जबलपुर जाने का ख़ुमार अलग रहा. अबकी होली के रंगों में कुछ वायवीय, कुछ शरीरी और कुछ अलौकिक अनुभूतियाँ घुली हुई थीं. संकोच के साथ सूचना ...
-
काला धन छिपाने के धरती पर जो अन्य स्वर्ग हैं- जैसे मलयेशिया, फिलीपीन्स, उरुग्वे, कोस्टारिका, सिंगापुर, स्विट्जरलैंड, बहामा, बरमुडा, ब्रिटिश...
-
This is a humourous article. भाई साहब, और बहनजियो! ब्लॉग blog लिखना अपन के लिए बवाल-ए-जान बन गया है। बल्कि सच कहूं तो बवाल-ए-जेब बन गया है....