श्रीमती जी को सोने की लत है। रात के ९ बजे नहीं कि वह गड़प! अपन ठहरे निशाचर! रात-रात कम्प्यूटर पर बैठे रहेंगे या कोई किताब पढ़ते रहेंगे.
लेकिन बात किताब book या निशाचरी की नहीं है। बात है रेफ्रीजिरेटर refrigerator की. उसे शक है कि वह रात में जो भी चीजें रेफ्रीजिरेटर में रख कर सोती है सुबह उसे गायब मिलती हैं, या उनकी मात्रा कम हो जाती है.
एक सुबह वह उठी तो उसने पाया कि बेसन के जो लड्डू उसने घर में निर्मित घी में भून कर शाम को बनाए थे वे संख्या में छः कम है! अगली सुबह उसे पनीर-कोफ्ता का डोंगा खाली मिला था। ऐसे ही एक दिन छेने के रसगुल्ले अदृश्य हो गए थे.
उस दिन तो हद ही हो गयी जब सुबह उठने पर उसे रेफ्रीजिरेटर का दरवाज़ा खुला मिला। यहाँ मैं स्पष्ट कर दूँ कि मैं बाहर की मिठाई पसंद नहीं करता. उसने देखा तो अपन सोये पड़े थे. हालांकि लड़ने के लिए उसने दोनों कमर हाथ पर रखकर मुद्रा बना ली थी लेकिन सोते हुए आदमी से भला कोई कैसे लड़ सकता है!
उसे शक हो गया है कि हमारा रेफ्रीजिरेटर चोर है। हालांकि कल रात उसने सोने से पहले वैधानिक चेतावनी statutory warning दे ही डाली- 'गिन के जा रही हूँ, पूरे दर्ज़न भर आम रखे हैं. एकाध कम निकला तो ठीक वरना...!"
कोई बात नहीं, कल अलफांसो आम रस alfanso mango juice का मज़ा चखेंगे!
wife लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
wife लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
मेरी नई ग़ज़ल
प्यारे दोस्तो, बुजुर्ग कह गए हैं कि हमेशा ग़ुस्से और आक्रोश में भरे रहना सेहत के लिए ठीक नहीं होता। इसीलिए आज पेश कर रहा हूं अपनी एक रोमांटि...
-
इस बार जबलपुर जाने का ख़ुमार अलग रहा. अबकी होली के रंगों में कुछ वायवीय, कुछ शरीरी और कुछ अलौकिक अनुभूतियाँ घुली हुई थीं. संकोच के साथ सूचना ...
-
काला धन छिपाने के धरती पर जो अन्य स्वर्ग हैं- जैसे मलयेशिया, फिलीपीन्स, उरुग्वे, कोस्टारिका, सिंगापुर, स्विट्जरलैंड, बहामा, बरमुडा, ब्रिटिश...
-
This is a humourous article. भाई साहब, और बहनजियो! ब्लॉग blog लिखना अपन के लिए बवाल-ए-जान बन गया है। बल्कि सच कहूं तो बवाल-ए-जेब बन गया है....