सोमवार, 5 मई 2008

क्या आर्यों का 'पणि' सिंधु सभ्यता से आया?

This article narrates things about Vedik and Indus civilisation. शास्त्री जेसी फिलिप ने एक पोस्ट में मैसूर से श्रीलंका तक प्रचलित फणम या पणम PANAM सिक्कों coins का ज़िक्र किया था। उनकी यह पोस्ट काफी जानकारियां देती है. उसमें मैं भी कुछ जोड़ना चाहूंगा.

ऋगवैदिक काल Rigvedic period में व्यापार trade पर जिस समूह group का एकाधिकार monopoly था उसे 'पणि' कहकर पुकारते थे। प्रारंभ में व्यापार विनिमय barter system द्वारा होता था लेकिन बाद में निष्क Nishk नामक आभूषण का प्रयोग एक सिक्के के रूप में होने लगा था. लेकिन तब भी गायों की संख्या से किसी वस्तु का मूल्य आँका जाता था, जैसा कि ऋगवेद के एक मन्त्र में इन्द्र Lord Indra द्वारा गायें देकर प्रतिमा लेने का उल्लेख आया है. लेकिन उस काल के आर्यों Aryans के विदेशों से व्यापारिक सम्बन्ध होने के प्रमाण नहीं मिलते हैं.

उत्तरवैदिक काल में बड़े व्यापारियों को श्रेष्ठिन कह कर बुलाया जाने लगा। निष्क के अलावा शतमान, कर्षमाण आदि सिक्के भी प्रचलन में आ गए थे.

यहाँ ध्यान देने योग्य बात यह है कि ऋगवैदिक काल में व्यापारियों को 'पणि' कहा जाता था। तब शास्त्री जी द्वारा सुझाया गया नाम फणम या पणम का मूल कहीं वही 'पणि' तो नहीं? द्रविड़ कुल की भाषाओं में अधिकांशतः संस्कृत की विभक्तियों का प्रयोग किया जाता है. अतः पणि से पणम या फणम हो जाना कोई आश्चर्य की बात नहीं.

शास्त्री जी ने लिखा है कि तमिल Tamil और मलयालम Malyalam में पणम का मतलब होता है धन। ये दोनों द्रविड़ कुल की भाषाएं हैं. इससे एक कड़ी और जुड़ती है.

सिंधु घाटी की सभ्यता एक नगर सभ्यता थी। विद्वानों में अभी एकराय नहीं है लेकिन अधिकांश यही मानते हैं कि यह द्रविड़द्रविड़ सभ्यता थी। सिंधु घाटी से उत्खनन में मातृ देवी तथा शिव (पशुपतिनाथ) की मूर्तियाँ मिली हैं. इसे मातृसत्तात्मक समाज माना जाता है। यहाँ के निवासी काले रंग के थे। इनका व्यापार बहुत बढ़ा-चढ़ा हुआ था.

दक्षिण भारत में भी मातृसत्तात्मक समाज रहा है और मलयाली समाज में तो अब तक इसके अवशेष मिल जाते हैं. इन समाजों में शिव की पूजा होती है।

इसके विपरीत आर्यों के न तो विदेशो से व्यापारी सम्बन्ध थे न ही इनके पास कोई देवी थी, लगभग सारे देवता पुरूष थे। चूंकि सिंधु सभ्यता की लिपि आज तक पढ़ी नहीं जा सकी है इसलिए यह कहना कठिन है कि वे लोग व्यापारियों को क्या कह कर बुलाते थे. लेकिन यह स्थापित हो चुका है कि सिंधु सभ्यता के लोगों के व्यापारिक सम्बन्ध विदेशों से थे. इस काल के लोगों के व्यापारिक सम्बन्ध मिस्र, ईरान तथा बेबीलोनिया तक से थे. व्यापार जल और थल दोनों मार्गों से होता था.

सुमेरिया में ऐसी मोहरें प्राप्त हुई हैं जो हड़प्पा और मोहनजोदाडो में उत्खनन से प्राप्त मोहरों से समानता रखती हैं। मेसोपोटामिया में भी सिंधु सभ्यता के अनेक अवशेष तथा वस्तुओं का प्राप्त होना दोनों सभ्यताओं के सम्पर्क का प्रमाण है. इराक़ के एक स्थान पर वस्त्रों की गाँठें मिली हैं जिन पर सिंधु की मोहरों की छाप है. कहने का तात्पर्य यह कि सिंधु सभ्यता में एक बड़ा व्यापारी वर्ग मौजूद था.

अब बात आर्यों की करते हैं। यह भी लगभग सिद्ध हो चुका है कि आर्य मध्य एशिया से आए थे. जर्मन विद्वान मैक्समूलर के अनुसार ईरान के धार्मिक ग्रन्थ 'अवेस्ताँ' तथा आर्यों के धार्मिक ग्रन्थ 'वेद' में पर्याप्त समानता है अतः अधिक प्रतीत यह होता है कि दोनों जातियाँ पास-पास रहती होंगी. पशुपालन तथा कृषिकर्म आर्यों का प्रमुख व्यवसाय था जो विशाल मैदानों में ही सम्भव है. घास के ये विशाल मैदान मध्य एशिया में ही प्राप्त होते हैं. इसके अलावा आर्यों के देवता भी मध्य एशिया के देवी-देवताओं से काफी समानता रखते थे.

आर्यों के देवता इन्द्र को नगरों का नाश करने वाला कहा गया है। याद रखना चाहिए कि इन्द्र ऋगवैदिक काल में आर्यों का प्रधान देवता था. लेकिन ऋगवैदिक सभ्यता में नगर थे ही नहीं. ऋगवैदिक आर्य भवन निर्माण कला और नगर योजना भी नहीं जानते थे. ये लोग कच्चे या घास-फूस के मकान बनाते थे. यह एक पूरी तरह ग्रामीण सभ्यता थी. तब इन्द्र ने कौन से नगरों को नष्ट किया था? जाहिर है सिंधु सभ्यता के नगरों को. हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि आगे चलकर यही इन्द्र एक पीठ बन गया था जैसे कि आज के शंकराचार्य.

गार्डन वाइल्ड तथा व्हीलर के मत में सिंधु सभ्यता के पतन का मुख्य कारण आर्यों का आक्रमण था। दोनों विद्वानों के अनुसार सिंधु सभ्यता के नगरों में सड़कों, गलियों तथा भवनों के आंगनों में मानव अस्थिपंजर मिले हैं जिससे सिद्ध होता है कि बाहरी आक्रमणों में अनेक लोग मारे गए थे.

अब प्रश्न यह उठता है कि ऋगवैदिक सभ्यता में व्यापारियों को पणि कहा गया तो यह शब्द आया कहाँ से?यहाँ एक बात उल्लेखनीय है की सिंधु सभ्यता के लोगों को लेखन का ज्ञान था लेकिन वैदिक आर्य लेखन से अपरिचित थे। सिंधु घाटी में उत्खनन से अब तक २४६७ लिखित वस्तुएं प्राप्त हो चुकी हैं. इनकी लिपि इडियोग्राफिक (भावचित्रक) है. कुछ विद्वानों के मुताबिक यह चित्र लिपि है. प्रोफेसर लैगडैन का मानना है कि यह मिस्र की चित्र लिपि से अधिक समानता रखती थी.

आर्यों ने आक्रमण करके सिंधु सभ्यता के नगरों को क्रमशः नष्ट किया होगा। यह कोई एक दिन में तो हो नहीं गया था. आर्य सिंधु सभ्यता के सम्पर्क में आए होंगे. ऋग्वेद में ऐसे लोगों का उल्लेख मिलता है जिनका रंग काला है और नाक चपटी. जाहिर है ये सिंधु सभ्यता के लोग थे. ऐसे में आर्यों को वहाँ से सुनकर अनेक शब्द मिले होंगे. जब सिंधु लिपि पढ़ ली जायेगी तब पता चलेगा कि आर्य कुल की भाषाओं में कितने शब्द सिंधु लिपि के समाये हुए हैं. अंदाजा लगाया जा सकता है कि सिंधु सभ्यता में व्यापारियों को पणि कहा जाता रहा होगा.

गौर करने की बात यह भी है कि सिंधु घाटी से जो लगभग ५५० मुद्राएं मिली हैं उनका आकार गोलाकार तथा वर्गाकार दोनों तरह का है। मुद्राओं पर एक ओर पशुओं के चित्र बने हैं तथा दूसरी ओर कुछ लिखा हुआ है. इन मुद्राओं को कहीं पणम तो नहीं कहा जाता रहा होगा? जैसा कि द्रविड़ कुल के तमिल और मलयालम समाज में धन! पणि यानी व्यापारी और पणम माने मुद्रा! यह संयोग मात्र नहीं हो सकता कि मैसूर से लेकर श्रीलंका तक फणम या पणम नामक सिक्के चलते थे.

द्रविड़ मानते हैं कि श्रीलंका में सिंहली लोगों से पहले उनकी ही बस्तियां थीं। हो सकता है कि आर्यों के आक्रमण के बाद सिंधु घाटी की बची-खुची जातियाँ जान बचाकर दक्षिण भारत से भी परे श्रीलंका में जा बसी हों. यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि सिंधु घाटी के निवासी समुद्र से परिचित थे लेकिन आर्य नदियों को ही समुद्र कहते थे. सिंधु घाटी का समाज मूलतः व्यापार आधारित समाज था और नदियों में नौकाओं तथा समुद्र में जहाजों के जरिये इनका व्यापार चलता था. हो सकता है यही द्रविड़ जातियाँ पणम जैसे अनेक शब्द समुद्र पार कर श्रीलंका तक अपने साथ ले गयी हों.

कुल मिलाकर यह दूर की कौड़ी लाने की कोशिश ही है.

शुक्रवार, 2 मई 2008

ब्लॉग लिखने की अनुमानित लागत उर्फ़ मेरा दुखड़ा!

This is a humourous article. भाई साहब, और बहनजियो! ब्लॉग blog लिखना अपन के लिए बवाल-ए-जान बन गया है। बल्कि सच कहूं तो बवाल-ए-जेब बन गया है. ब्लॉग लिखने की अनुमानित लागत (estimated cost) बढ़ती ही जा रही है. बीवी wife के डर से रोज़ प्लान बनाता हूँ कि आज जल्दी सो जाऊंगा लेकिन दीवानगी देखिये कि बीवी को गच्चा देकर बिस्तर से तीन बजे रात को निकल पड़ता हूँ और बैठ जाता हूँ कम्यूटर computer पर.


दाढी बढ़ गयी है। ब्लॉग के चक्कर में नहाया कई दिनों से नहीं है. फोटो photo इस भय से नहीं लगा रहा हूँ कि उसे देखकर आपके बाल-बच्चे डर जायेंगे. पत्नी ने अल्टीमेटम ultimatum दे दिया है कि मैं ब्लोगिंग blogging बंद करूं वरना वह मायके चली जायेगी. मुझे रह-रह कर 'बाबी' फिलिम film का गीत याद आ रहा है- 'मैं मैके चली जाऊंगी तू ब्लोगिंग blogging करते रहियो."


अभी-अभी एक शेर बनाया है-


'राधा की सौत थी गर किसना की बांसुरी,
बीवी की मेरी सौतन, मेरा ब्लॉग है।'


यह तो अच्छा है कि पत्नी ब्लॉग नहीं पढ़ती वरना मुझ पर और मुश्किलें पड़तीं। अपन के ब्लॉग पर न तो कोई टिप्पणी comment करता, न ही यह ब्लॉगवाणी के 'ज़्यादा बार देखा गया' की लिस्ट list में आ पाता। पसंद की सूची में तो यह आज तक नहीं आ पाया। खामखाँ पत्नी के आगे भद्द पिट जाती. छोड़िये भी, ग़मों की लिस्ट लम्बी होती जा रही है। जिन दोस्तों ने ब्लॉग शुरू करवाया था वे भूमिगत हो गए हैं वरना उन्हें ही बीवी के सामने खड़ा कर देता।


मैं उन जाँबाजों से ईर्ष्या करता हूँ जो एक दिन में कई-कई पोस्ट posts ठेलते हैं। पोस्ट में कुछ हो न हो दर्ज़नों टिप्पणियाँ मार ले जाते हैं. शीर्षक कुछ यों होते हैं- 'लुच्चा कहीं का' या 'मेरा ब्लॉग पढ़ा तो गोली मार दूंगा' टाइप type. टिप्पणियाँ करनेवालों का भी सिंडीकेट sindicate है. पसंद की लिस्ट में इन्हें ७-८ पसंद आसानी से मिल जाती हैं. चाहे पोस्ट में किसी ने माँ-बहन की गालियाँ ठेली हों या फूल-पत्ती-चिड़िया पर कोई कविता पेली हो.


मेरे रोने-धोने का अंत नहीं है। आंसुओं की धार तब और तेज हो जाती है जब मैं ब्लॉग लिखने की अनुमानित लागत कूतना शुरू करता हूँ। ब्लॉग लिखने से पहले मूड mood बनाना होता है. एक ब्लॉग लिखते-लिखते कई पॉकेट सिगरेट sigarette , कुछ मदिरा की बोतलों और इंटरनेट internet का बिल इतना बन जाता है कि एनजीओ NGO खोलने का मन करने लगता है.


लेकिन क्या करें! रहा भी न जाए, कहा भी न जाए और सहा भी न जाए की स्थिति हो चुकी है।
अपनी तो यह हालत है कि- 'हेरी मैं तो ब्लॉग दीवाणी, मेरो दरद न जाने कोय।"

गुरुवार, 1 मई 2008

'शहीदगाथा-२' अमर शहीद सोहनलाल पाठक

This article is about an unknown martyr. अमर शहीद सोहनलाल पाठक Sohanlal Pathak का जन्म सन् १८८३ में पट्टी गाँव जिला अमृतसर में पंडित जिंदा राम के घर में हुआ था। गाँव में मिडिल पास कर वह शिक्षक बन गए. इसी बीच उनका सम्पर्क लाला हरदयाल और लाला लाजपत राय से हुआ, जिनकी प्रेरणा से वह निष्ठावान क्रांतिकारी बने. उनके एक मित्र ज्ञान सिंह स्याम देश में रहकर क्रांतिकारी गतिविधियों से जुड़े थे. उन्हीं के आग्रह पर सोहनलाल पाठक भी यहाँ पहुंचे, परन्तु कार्यक्षेत्र सीमित जानकर वहाँ से उन्होंने अमेरिका जाने का निश्चय किया.

सोहनलाल पाठक को जहाँ विनायक दामोदर सावरकर (Vinayak Damodar Savarkar) से क्रांतिकारी बनने की प्रेरणा मिली वहीं नलिनी घोष भी उनके प्रेरणास्रोत रहे। नलिनी घोष नज़रबंद थे. अंग्रेजों की आँख में धूल झोंक कर वह चंदन नगर पहुँच गए और वेश बदलकर सन् १९१९ में बिहार पहुँच कर संगठन कार्य का संचालन करने लगे. पुलिस के पीछा करने पर वह गौहाटी चले गए और वहाँ सक्रिय हो गए. लेकिन पुलिस ने उनका पीछा यहाँ भी नहीं छोड़ा और तंग आकर घोष को दूसरा अड्डा तलाशना पड़ा.

दिनांक १५ जून १९१८ को ढाका में तारिणी मजूमदार के मकान को पुलिस ने घेर लिया। पुलिस को गुप्तचरों द्वारा सूचना मिली थी की नलिनी घोष उस अड्डे पर सक्रिय हैं. दोनों तरफ़ से गोलियाँ चलीं. मजूमदार शहीद हो गए. पुलिस घायल नलिनी घोष के निकट पहुँची और नाम पूछा तो घोष ने निर्भीक होकर अपना नाम बताया और कहा कि उन्हें भारतमाता के चरणों में अपने प्राणों की आहुति देने दी जाए.

पाठक जी के मित्र ज्ञान सिंह ने पत्र लिखा - 'हम लोगों ने जंगलों में जाकर मातृभूमि की आज़ादी के लिए फांसी चढ़कर मरने की शपथ ली थी। अब वह समय आ गया है.'

उन दिनों सोहनलाल पाठक अमेरिका में सक्रिय थे। उन्हें आदेश मिला कि वह बर्मा पहुँचकर सैनिकों में काम करें. पाठकजी ने आदेशानुसार बैंकाक मार्ग से बर्मा में प्रवेश किया और अपना काम बड़ी चतुराई तथा मनोयोग से प्रारंभ कर दिया. वह फौज़ में विद्रोह कराने में सफल रहे.

एक दिन पाठक जी गुप्तरूप से जब फौज़ के जवानों को देशभक्ति और अंग्रेजों के विरुद्ध मरने-मारने का पाठ पढ़ा रहे थे, अचानक एक भारतीय जमादार ने उनका दांयाँ हाथ पकड़ लिया और अपने अफ़सर के सम्मुख प्रस्तुत करने के लिए ले जाने का बलात् प्रयास करने लगा। पाठकजी को यह आशंका न थी. उन्होंने जमादार को काफी समझाया पर वह नहीं माना.

यद्यपि पाठकजी उस समय सशस्त्र थे, जमादार का काम तमाम कर सकते थे। लेकिन एक भारतीय भाई का खून अपने हाथों से बहाना उन्होंने उचित नहीं समझा. उन्हें लगा कि इस कृत्य से उनका क्रांतिकारी संगठन कलंकित हो जायेगा. वे स्वयं गिरफ़्तार हो गए. मुक़दमा चला और उन्हें फांसी की सज़ा सुनाई गयी.

जेल में उन्होंने कभी जेल के नियमों का पालन नहीं किया। उनका तर्क था कि जब अंग्रेज़ नियमों को नहीं मानते तो उनके नियमों का बन्धन कैसा? बर्मा के गवर्नर जनरल Governer General ने जेल में उनसे कहा- 'अगर तुम क्षमा मांग लो तो फांसी रद्द की जा सकती है.' पाठकजी ने जवाब दिया- 'अपराधी अंग्रेज हैं, क्षमा उन्हें मांगनी चाहिए. देश हमारा है. हम उसे आज़ाद कराना चाहते हैं. इसमें अपराध क्या है?'

बर्मा जेल के रिकॉर्ड Record बताते हैं कि फांसी के समय पाठकजी ने जल्लाद के हाथों से फांसी का फंदा छीन कर स्वयं अपने गले में डाल लिया था।

किसी कवि ने ऐसे ही जाँबाजों के लिए कहा है कि-

गर्दन अब हाथ से अपने ही कटानी है हमें,
मादर-ए-हिंद पे यह भेंट चढ़ानी है हमें,
किस तरह मरते हैं अहरार-ए-वतन भारत पर,
सारे आलम को यही बात दिखानी है हमें।


'मीरा-भायंदर दर्शन' द्वारा प्रकाशित 'शहीदगाथा' से साभार

सोमवार, 28 अप्रैल 2008

जाति एक साजिश है और अछूत

This is what i wanted to say today.. 'मोहल्ला' और 'रिजेक्ट माल' हिन्दी ब्लोगों पर काफी दिनों तक जाति और दलित समस्या पर बहस चली. लोगों ने पक्ष और प्रतिपक्ष में अपने तर्क पेश किए. दिलीप मंडल अब भी इस पर तर्क तथा आंकड़े दे-देकर फिजाँ में सनसनी घोले हुए हैं.

जाति एवं अछूत विषय (subject) पर मुझे कुछ कवितायें हाथ लगी हैं. एक लघुपत्रिका 'वक्त बदलेगा' डब्ल्यू जी ४२ बी, इस्लामगंज, जालंधर से निकला करती थी. इसके संस्थापक अनिरुद्ध थे. वर्ष १९९२ में उनका १८ साल १० माह की अवस्था में निधन हो गया था. शहीद भगत सिंह की तरह ही वह भी इस महादेश की पददलित-दमित-शोषित जनता के हालात बदलने का सपना देखने वाले नवयुवक थे. क्रांतिकारी पंजाबी कवि अवतार सिंह 'पाश' की धरती से उनका ताल्लुक था. उनके निधन के बाद सम्पादन का दायित्व तरसेम गुजराल पर आ गया था. 'वक्त बदलेगा' के एक अंक में रामेन्द्र जाखू 'साहिल' की कुछ कवितायें छपी थीं. दो कवितायें प्रस्तुत कर रहा हूँ;-

जाति एक साजिश है JAATI EK SAJISH HAI

जाति.... एक दुर्घटना है
जिसमें शरीर से पहले जख्मी होती है सोच
फिर विवेक.

जाति एक दुर्घटना है
जिसमें शरीर चला जाता है लाइलाज मुद्रा में
फिर कोई मसीहा दवा कम,
देता है कर्मों की दुवायें ज्यादा.

जाति एक हादसा है
जिसमें आदमी से पहले मर जाती है आदमीयत
और बाकी रहता है एक अहसास,
जो गाली की तरह पीछा करता है
बाद मरने के भी दलित का.

जाति एक साजिश है
जो रचते हैं शास्त्र ताकि दलित दलित रहें
न मांग सकें कभी भी-
अपना अधिकार,
अपनी पहचान
अपनी सोच.


अछूत ACHHOOT

वे अछूत हैं
न उन्हें हवा हिला सकती है
न आग जला सकती है
न जल बहा सकता है.

वे सब जगह मौजूद रहते हैं
घर में,
मोहल्ले में,
गाँव में,
शहर में,
देश में,
यहाँ तक कि सोच में भी.

हम उन्हें छू नहीं सकते
छूते हैं तो जल जाते हैं
हाथ उठाते हैं तो हाथ कट जाते हैं.

सब जानते हैं
वे कौन हैं

पर सब चुप हैं
न जाने क्यों?

शनिवार, 26 अप्रैल 2008

सूने में बुझ गए कन्हाईलाल दत्त की गाथा 'शहीद गाथा-१'

This is a new series on unknown martyrs of India. मित्रो, भारत को स्वतंत्रता दिलाने में जिन महान सेनानियों का योगदान रहा है उनमें शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक़उल्ला खाँ, सुखदेव, खुदीराम बोस, चाफेकर बंधु, राजेन्द्र नाथ लाहिडी, भगवती चरण बोहरा आदि को तो कमोबेश हम सब जानते हैं, लेकिन हजारों शहीद ऐसे हैं जो सूने में ही बुझ गए। इस सीरीज में ऐसे ही चंद अमर सेनानानियों के बारे में संक्षिप्त जानकारी देने की कोशिश कर रहा हूँ.

इस कड़ी में सबसे पहले प्रस्तुत है अमर शहीद martyr कन्हाईलाल दत्त की कहानी-

कन्हाईलाल दत्त Kanai lal Dutt का जन्म १८८८ में हुआ था. माता-पिता मुम्बई Mumbai में रहते थे इसलिए उनका लालन-पालन और शिक्षा उसी प्रवास में हुई. आगे वह मुम्बई से कोलकाता विश्वविद्यालय Calcutta university में आ गए. कुछ कर गुज़रने की ललक से वह क्रांतिकारी संगठन से जुड़ गए. कोलकाता विश्वविद्यालय से डबल बीए ऑनर्स double BA honours की उपाधि digree प्राप्त की. यहीं उनकी मुलाक़ात अमीर आदमी के बेटे नरेन्द्रनाथ गोस्वामी से हुई।

३० अप्रैल १९०८ को खुदीराम बोस Khudiram Bose और प्रफुल्ल चन्द्र चाकी ने मजिस्ट्रेट किंग्स फोर्ड Kings Ford की घोड़ा गाड़ी पर बम फेंक कर उसकी जान लेने की कोशिश की। निशाना चूक गया जिससे किंग्सफोर्ड तो बच गया लेकिन उसकी गाड़ी में बैठी २ अंग्रेज़ महिलायें मारी गयीं। इसे ही 'अलीपुर षडयंत्र केस' 'Alipore conspiracy' कहा जाता है. खुदीराम और प्रफुल्ल तो वहाँ से भाग निकले लेकिन बाद में छापों के दौरान इस केस के सिलसिले में जो लोग पकडे गए उनमें कन्हाईलाल दत्त, बारीन्द्रकुमार घोष, इंदुभूषण रॉय, उल्लासकर दत्ता, उपेन्द्रनाथ बैनर्जी, विभूतिभूषण सरकार, नागेन्द्रनाथ गुप्ता, धरणीनाथ गुप्ता, अशोकचन्द्र नंदी, बिजोयरत्न सेन गुप्ता, मोतीलाल बोस, निरापद रॉय, अरबिन्दो घोष, अबनीशचन्द्र भट्टाचार्जी, शैलेन्द्रनाथ बोस, हेमचन्द्र दास, दीनदयाल बोस, निर्मल रॉय, सत्येन्द्रनाथ बसु , नरेन्द्रनाथ गोस्वामी आदि थे।

खुदीराम बोस बाद में पकड़े गए लेकिन प्रफुल्लचन्द्र चाकी ने पुलिस के हाथ में आने से पहले ही ख़ुद को गोली मार कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। जल्द ही मुकदमा शुरू हो गया। इस case में ४९ लोग अभियुक्त थे, २०६ लोगों की गवाही हुई, ४०० से ज्यादा दस्तावेज documents दाखिल किए गए. बमों, रिवाल्वरों और तेज़ाब जैसी ५००० चीजें पेश की गयीं. क्रांतिकारियों के वकील युवा चित्तरंजन दास थे.

जेल में यातनाओं से तंग आकर नरेन्द्र गोस्वामी पुलिस की तरफ से सरकारी गवाह बनने को दबी ज़बान से तैयार हो गया. यह ख़बर कन्हाईलाल दत्त को जेल में ही मिली. उन्होंने गोस्वामी को फटकारा. पकड़े गए क्रांतिकारियों के बीच आपसे मशविरा हुआ कि तालाब की इस गंदी मछली का क्या किया जाए. सरकारी गवाह बनने के बाद नरेन्द्र गोस्वामी अस्पताल भेज दिया गया था.

इस बीच अरबिन्द घोष की बहन सरोज ३० अगस्त १९०८ को बारीन्द्र घोष से मुलाक़ात के बहाने जेल आयी और जेल अधिकारियों की आंखों में धूल झोंककर बारीन्द्र को एक पिस्तौल देकर चली गयी. नरेन्द्र गोस्वामी के साथ सत्येन्द्रनाथ बसु भी आ मिले और दोस्ती का वास्ता देकर गोस्वामी का बयान रटने के बहाने उससे मांग लिया।

योजना के अनुसार ३० अगस्त को पेट दर्द का बहाना बनाकर उपेन्द्र नाथ बैनर्जी अस्पताल के पलंग पर जाकर लेट गए. कन्हाईलाल दत्त ने भी सख्त खांसी की शिकायत की और उन्हें भी जेल के उसी अस्पताल भेज दिया गया. नरेन्द्र गोस्वामी और सत्येन्द्रनाथ बसु ३१ अगस्त १९०८ को एक टेबल पर लिखा-पढ़ी के बहाने आमने-सामने बैठे. अचानक टेबल के नीचे से गोली चली. नरेन्द्र गोस्वामी भागा. उसके पैर में गोली लग चुकी थी. लेकिन उसका पीछा करते हुए कन्हाईलाल दत्त पहुंचे और पिस्तौल की बाकी गोलियाँ भी दाग दीं. नरेन्द्र गोस्वामी ने वहीं प्राण त्याग दिए।

जब यह ख़बर जेल से बाहर देशवासियों तक पहुँची तो खुशी की लहर दौड़ गयी. नरेन्द्र गोस्वामी के सरकारी गवाह बनने से लोगों में आक्रोश और क्षोभ था. कन्हाईलाल दत्त और सत्येन्द्रनाथ बसु गिरफ्तार कर लिए गए थे. आनन-फानन 'अलीपुर षड़यंत्र केस' में कन्हाईलाल दत्त को फांसी की सज़ा सुना दी गयी।

१० नवम्बर, १९०८ की सुबह कन्हाईलाल दत्त को फांसी के तख्ते पर खड़ा किया गया. जब जल्लाद ने उनके गले में फांसी का फंदा डाला तो उन्होंने मुस्करा कर पूछा- 'क्या यह रस्सी थोड़ी मुलायम नहीं हो सकती थी! बड़ी खुरदरी और सख्त है. गरदन में चुभती है भाई!'

इष्टमित्र जब लाश लेने पहुंचे तो एक अँग्रेज सिपाही ने धीरे से कहा कि जिस देश में ऐसे वीर जन्म लेते हैं वह देश धन्य है. मरते दम तक कन्हाईलाल दत्त के चहरे पर मुस्कान रही, भय के चिह्न आंखों में उतरे ही नहीं. उनकी शव यात्रा जनता ने बड़ी धूमधाम से निकाली. असंख्य लोगों ने श्रद्धांजलियाँ अर्पित कीं।

सत्येन्द्रनाथ बसु को २१ नवम्बर १९०८ को फांसी दी गयी। लेकिन जनता के आक्रोश के भय से उनके माता-पिता को मजबूर किया गया कि वे सत्येन्द्र का अन्तिम संस्कार अलीपुर जेल के अन्दर ही करें.

इन अमर शहीदों की भावनाएं व्यक्त करने के लिए ही एक क्रांतिकारी ने लिखा था-

इलाही वह भी दिन होगा जब अपना राज देखेंगे,
जब अपनी ही ज़मीं होगी और अपना आसमाँ होगा।


और शहीदों का यह सपना सच होकर रहा।

'मीरा-भायंदर दर्शन' द्वारा प्रकाशित 'शहीदगाथा' से साभार, प्रस्तुतकर्ता- सीपी सिंह 'अनिल'

गुरुवार, 24 अप्रैल 2008

भंग का रंग जमा लो चकाचक!

This article is about lord shiva's booti 'bhang'. भारतवर्ष में भांग को 'शिवजी की बूटी' कहा और माना जाता है। भांग की महिमा में कई भजन और गीत भी रचे गए हैं, जिन्हें अनेक अवसरों पर खुलेआम गाया जाता है. समाज में भांग को सम्माननीय दर्ज़ा प्राप्त है. इसके उलट शराब liquer को नीची नज़र से देखा जाता है; और शराबी को तो ख़ैर नरक का कीड़ा मानता है समाज. मज़े की बात यह है कि भांग और शराब दोनों दिमाग़ में नशा पैदा करते हैं. और नशा करना भारतीय परम्परा Indian tradition में वर्जित है. कहा गया है कि नशा व्यक्ति को अंधा बना देता है. नशे में व्यक्ति विवेक खो बैठता है, वह पशु एवं नराधम हो जाता है. नशे में व्यक्ति अच्छे-बुरे और जायज-नाजायज का भेद करना भूल जाता है.

लेकिन पिछले दिनों मुझे मिले मेरे एक मित्र के पत्र ने भांग के प्रति मेरे मन में सम्मान पैदा कर दिया। मित्र खानदानी वैद्य हैं. उनका नाम है बृजेश शुक्ल. बहरहाल यह पत्र उन्होंने महाराष्ट्र सरकार Maharashtr government तक अपनी गुहार पहुंचाने के इरादे से लिखा है. मुख्तसर में कहूं तो वह दुखी हैं कि जब यह सरकार ताड़ी-माड़ी, देसी-विदेशी शराब के ठेकों को लाइसेंस ज़ारी करती है तो भांग को क्यों नहीं? आख़िर यूपी-एमपी UP, MP में तो भांग के ठेके दिए जाते हैं. वहाँ इसके शौकीन सुबह-शाम लाइन लगाकर ठंडई के बहाने सेवन करते हैं और मस्त रहते हैं.

निवेदन:- मित्र का महाराष्ट्र सरकार से अनुरोध है कि अगर भांग के ठेके खोल दिए जाएं तो उसे अन्य मादक द्रव्यों की ही तरह इससे आबकारी शुल्क Excise Duty मिलेगा और सरकारी ख़जाने Exchequer को लाभ होगा। दूसरे शराब और ताड़ी-माड़ी से जो स्वास्थ्य हानि होती है वह भी नहीं होगी क्योकि भांग एक आयुर्वेदिक औषधि है. मेरे यह वैद्य मित्र भी भांग की उपलब्धता कुछ औषधियों के निर्माण के लिए चाहते हैं.

मित्रो, हमारे वैद्यराज की बात में दम लगता है. गोस्वामी तुलसीदास Tulsidas ने रामचरितमानस Ramcharitmanas के बालकाण्ड में दोहा लिखा है-
नाम राम को कलपतरु, कलि कल्याण निवास,
जो सुमिरत भयो भांग ते, तुलसी तुलसीदास.
(दोहा क्रमांक- २६).

भांग के Medical लाभ:-
१) बवासीर piles, fishure & fistula (खूनी या वादी) में पीसकर गुदामार्ग में लेप करने से दर्द व जलन में राहत मिलती है.
२) इसके बीजों का तेल निकाल कर लगाने से चर्म रोगों skin deseases में आराम मिलता है.
३) इसके सेवन से मधुमेह Diabetes नहीं होता.
४) इसके सेवन से मर्दानगी Potency बनी रहती है।


मित्र का दावा है कि भांग एक सम्पूर्ण वनस्पति compelete hurb है। भांग की उत्पत्ति के सम्बन्ध में प्राचीन ग्रंथों में यह श्लोक shloka मिलता है:-

जाता मंदरमंथानाज्जलनिधौ, पीयूषरूपा पूरा,
त्रैलोक्यई विजयप्रदेती विजया, श्री देवराज्ज्प्रिया,
लोकानां हितकाम्या क्षितितले, प्राप्ता नरैः कामदा,
सर्वातंक विनाश हर्षजननी, वै सेविता सर्वदा।


कथा है कि मंदराचल पर्वत से जब समुद्रमंथन किया गया था तब अमृत Nectur रूप से भांग की उत्पत्ति हुई थी। त्रिलोक विजयदायिनी होने से इसका नाम विजया हुआ. यह देवराज इन्द्र को प्यारी है.

मेरी दिलचस्पी बढ़ी तो मैंने यह जानकारी निकाली-- "भांग के पौधे नर व मादा दो प्रकार के होते हैं। नर पौधों के पत्तों से भांग मिलती है. उत्तरप्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब आदि राज्यों में भांग की खेती के लिए अनुकूल जलवायु होती है. इसके पत्ते नीम के पत्तों की भांति लंबे और कंगूरेदार होते हैं; लेकिन आकार में कुछ छोटे. हर डंठल पर ६-७ पत्ते होते हैं. भांग का अर्क खींचने से एक प्रकार का तेल निकलता है जो अर्क पर तैरता है, उसमें भी भांग के समान खुशबू आती है और रंग कहवे की तरह होता है.

एक जानकारी और- 'भारतवर्ष के हेम्प ड्रेज कमीशन ने वर्ष १८९३-९४ में यह निर्णय दिया था कि भांग का साधारण उपयोग कोई शारीरिक हानि नहीं पहुंचाता और न ही इसका दिमाग़ पर कोई प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। यूनानी मत से भी यह उत्तम वनस्पति है जो कई रोगों का समूल विनाश कर देती है।'

भांग को कई नामों से जाना जाता है- अजया, विजया, त्रिलोक्य, मातुलि, मोहिनी, शिवप्रिया, उन्मत्तिनी, कामाग्नि, शिवा आदि। बांग्ला में इसे सिद्धि कहते हैं. अरबी में किन्नव, तमिल में भंगी, तेलुलू में वांगे याकू गंज केटू और लैटिन में इसको कैनाबिस सबोपा कहते हैं.

किसी कवि ने भांग की महिमा में कवित्त रचा है:-

मिर्च, मसाला, सौंफ कांसनी मिलाय भंग,
पीये तो अनेक रंग, अंग को उबारती.
जारती जलोदर, कठोदर भागंदर,
बवासीर, सन्निपात बावन बिदारती.
दाद के शिवराज खाज को ख़राब करे,
सईन की छींक, नासूर को निकारती.
काम के रोग, शोक, सेवत ही दूर करे,
कमर के दर्द को गारद कर डारती।


भाई साहब, इस भंग महिमा के बाद भी अब कहने को कुछ बचता है क्या? हमारी दिली इच्छा है कि महाराष्ट्र सरकार का कोई नुमाइंदा भी इसे पढ़े और हमारे वैद्यराज मित्र के हृदय की पीड़ा दूर करे.

सोमवार, 21 अप्रैल 2008

कितने साल बाद मरोगे?

This is an article talking about a life insurance policy in a humerous way. मेरा कल एक जीवन बीमा एजेंट life insurance policy agent से साबका पड़ गया। मुझे उसने कुछ पोलिसियाँ बताईं. उनका नफ़ा-नुकसान बताने लगा. इनमें एक पॉलिसी ऐसी थी जिसमें किस्त का हिसाब मुझे उल्टा लगा.


आम तौर पर लम्बी अवधि की पॉलिसी लेने पर प्रीमियम premium कम आता है, फ़िर चाहे वह मनीबैक पॉलिसी moneyback policy हो या endoment policy. लेकिन एजेंट की बताई इस पॉलिसी का प्रीमियम अवधि लम्बी होने के साथ-साथ ही बढ़ता जाता है. यानी ज्यादा समय की पॉलिसी तो ज्यादा बड़ी किस्त. मैंने एजेंट से इसका कारण पूछा.


एजेंट मुझे समझाने लगा- 'देखिये यह पॉलिसी उन लोगों के लिए है जिनके ऊपर कुछ लाइबेलिटीज libilities हैं। मसलन, बड़ा क़र्ज़, बेटी की शादी, बच्चों की उच्च शिक्षा higher education आदि. मान लीजिये कि घर के मुखिया की असमय मृत्यु हो गयी, तो कौन भरेगा क़र्ज़? वह माफ़ तो नहीं हो जायेगा. कौन करेगा बेटी की शादी? वह घर पर तो नहीं बैठी रहेगी. ऐसे में यह पॉलिसी साथ देती है.'


मैं तसल्लीबख्श होते हुए कहने लगा- 'चलो अच्छा है, मेरा भी इसी पॉलिसी के तहत बीमा कर दीजिये। नहीं मरा तो पैसा कहाँ जायेगा?'


इस पर एजेंट ने मुझे चौंका दिया- 'अगर बीमा की अवधि समाप्त होने से पहले मृत्यु नहीं हुई तो पैसा वापस नहीं मिलेगा। अगर ऐसा होने लगे तो लोग पाँच-दस वर्षों के लिए करोड़ों का बीमा करवा कर क्लेम claim नहीं कर लेंगे?. यही इस पॉलिसी की खासियत है कि जितनी लम्बी अवधि, उतना ज्यादा प्रीमियम.'


मैंने इसके पहले कभी जिंदगी और मौत के बारे में इस तरह से नहीं सोचा था। हिसाब लगाने लगा कि कम से कम कितने साल की पॉलिसी कराऊँ ताकि प्रीमियम भी बरदाश्त कर सकूं और मरने के बाद ज़्यादा पैसा परिवार को मिले. अभी मेरी उम्र ३८ वर्ष है. अगर कम प्रीमियम के लालच में १० साल की पॉलिसी ले लूँ तो कैसा रहेगा? लेकिन क्या मैं अगले १० सालों के अन्दर महज ४८ साल की अवस्था में ही मर जाऊंगा? और अगर नहीं मरा तो दस सालों तक भरा पूरा प्रीमियम व्यर्थ जायेगा. फ़िर सोचा कि २० साल की ले लूँ, लेकिन फ़िर वही ख़याल कि क्या ५८ की उम्र में मर जाऊंगा? यानी मैं मौत की आशंका से घबराने लगा. जितने अगले सालों के बारे में सोचता जाता था, मौत अगले ही पल खड़ी दिखाई देती थी॥


इसी मानसिक अवस्था में कई विचार आए-गए। गालिब Mirza Ghalib का शेर भी याद आया-

'था ज़िंदगी में मर्ग का खटका लगा हुआ,

उड़ने से पेश्तर भी मेरा रंग ज़र्द था।'


इस शेर से थोड़ा तसल्ली हुई तो यक्ष का पांडवों Pandvas से पूछा प्रश्न 'किं आश्चर्यम? और युधिष्ठिर Dharmraj Yudhishthir द्वारा दिया गया उसका जवाब भी याद आ गया, जिसका भावानुवाद यहाँ दे रहा हूँ- 'दुनिया का सबसे बड़ा आश्चर्य यह है कि मानव यह जानते हुए भी कि एक दिन सबको मरना है, दुनिया भर के धतकरम ऐसे करता रहता है जैसे उसे कभी मरना ही नहीं है.' मेरी तो जान में जान आ गयी।


मैंने तुरत 'जीवेत शरदः शतम' वाला भारतीय आशीर्वाद गुना और एजेंट से अनुरोध किया- 'भाई, मेरा सौ साल के लिए इस पॉलिसी के तहत बीमा कर दो.'

मेरी नई ग़ज़ल

 प्यारे दोस्तो, बुजुर्ग कह गए हैं कि हमेशा ग़ुस्से और आक्रोश में भरे रहना सेहत के लिए ठीक नहीं होता। इसीलिए आज पेश कर रहा हूं अपनी एक रोमांटि...